हियुवा ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका,सड़क पर उतर आंदोलन की चेतावनी

हियुवा ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका,सड़क पर उतर आंदोलन की चेतावनी
आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा:नौतनवा क्षेत्र की हिंदु युवा वाहिनी सोमवार को हरकत व आक्रोश में नज़र आई। जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय के आह्वान पर ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के हरदीडाली डाली गांव के चौराहे पर जुट़े। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध में नारे लगाए व प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
आरोप लगाया कि बंगाल- सरकार हिंदू विरोधी गतिविधियां कर रही है। हिंदुओं को सुरक्षा नही दे पा रही है। हिंदू भय और दहशत में बंगाल से पलायन कर रहे है। हियुवा इसका विरोध करेगी व सड़क पर उतर आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर ब्लाक संयोजक राधेश्याम गुप्ता ब्लाक अध्यक्ष जगदीश सहानी, धर्मवीर चौधरी,कन्हैया यादव, संतोष मोधन वाल व मनोज आदि लोग मौजूद रहे।





