छूटे हुए बच्चों को फिर से लगाया जा रहा है दिमागी बुखार का टीका

छूटे हुए बच्चों को फिर से लगाया जा रहा है दिमागी बुखार का टीका

छूटे हुए बच्चों को फिर से लगाया जा रहा है दिमागी बुखार का टीकाछूटे हुए बच्चों को फिर से लगाया जा रहा है दिमागी बुखार का टीका
रिजवान खान
आई एन न्यूज बहादुरी बाजार
दिमागी बुखार को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है । हमारे बच्चों और देश के भविष्य को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है । लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी के अभाव में गांव की महिलाएं बूथ पर कम ही नजर आ रही हैं । सोमवार को बहादुरी बाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर छूटे हुए बच्चों को दिमागी बुखार के टीकाकरण का अभियान चलाया गया । जिसमें हर छूटे हुए बच्चों को आशा द्वारा जानकारी देकर टीकाकरण के लिए आमंत्रित किया गया । और बच्चों को टीका लगाया गया । कार्यकर्ता विनोद कुमार भारतीय और श्री गणेश सिंह ने बताया कि आशा हर घर पर जाकर लोगों को अपने बच्चों को टीका लगवाने की जानकारी देगी । और आशाओं को रोजाना टीकाकरण अभियान के तहत 10 घर पर जाना है । और लोगों को जानकारी देना है । यह अभियान गोरखपुर मंडल समेत पूर्वांचल के 7 जिलों में चलाया जा रहा है । टीकाकरण कैंप 1 दिन में एक ही जगह पर होगा । और दूसरे दिन अलग स्थान पर लगाया जाएगा । दिमागी बुखार एक ऐसी बीमारी है जिसने न जाने कितनी मासूम जिंदगियां छीन ली है । यह बीमारी पूर्वांचल के कई जिलों में पाई जाती है ।

 

1 साल से 15 साल तक के बच्चों को टीका लगाया जा रहा है ये अभियान 2 अप्रैल से 16 अप्रैल 2018 तक चलेगा ।

छूटे हुए बच्चों को फिर से लगाया जा रहा है दिमागी बुखार का टीका

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे