गोरखपुर में लगा जनता दरबार, CM योगी ने सुनी लोगों की फरियाद

 

आई एन न्यूज ब्यूरो गोरखपुर:: इंसेफेलाइटिस के खिलाफ और स्कूल चलो अभियान के मद्देनजर 2 दिवसीय दौरे पर सीएम योगी गोरखपुर आए। यहां उन्होंने जनता दरबार में करीब 500 फरियादियों की समस्या सुनी। इसके साथ ही उन्हें समाधान का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री की आज गोखनाथ मंदिर में दिनचर्या पूरी तरह से परंपरागत रही।
PunjabKesari

वह परंपरागत रूप से पूजा अर्चना के बाद फरियादियों के बीच पहुंचे और वहां मौजूद लगभग 500 फरियादियों की समस्या सुनी। उन्होंने फरियादियों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया और साथ ही इस बावत अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
PunjabKesari
बता दें कि योगी सुबह साढे 5 बजे अपने कक्ष से निकले और सीधे गुरू गोरक्षनाथ के दर्शन को गए। उन्होंने गुरू गोरक्षनाथ की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की और उसके बाद ब्रहमलीन गुरू अवैद्यनाथ के समाधिस्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया।  इसके बाद मुख्यमंत्री शिवावतारी बाबा गोरखनाथ का दर्शन कर यहां से ग्यारह बजे रवाना हो गए।