9 अप्रैल को CM योगी के साथ बैठक करेंगे राजनाथ सिंह, इस अहम विषय पर होगी चर्चा

9 अप्रैल को CM योगी के साथ बैठक करेंगे राजनाथ सिंह, इस अहम विषय पर होगी चर्चा

9 अप्रैल को CM योगी के साथ बैठक करेंगे राजनाथ सिंह, इस अहम विषय पर होगी चर्चा

नई दिल्ली\लखनऊ:गृह मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के 8 पिछड़े जिलों में विकास को गति देने के लिए 9 अप्रैल को सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे। राज्य में जिन 8 जिलों की पहचान की गई है, उसमें चित्रकुट, बलरामपुर, बहराइच, सोनभद्र, श्रवास्ती, चंदौली, सिद्धार्थनगर आर फतेहपुर शामिल हैं।

नीति आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ लखनऊ में बैठक करेंगे। बैठक में नीति आयोग द्वारा चिन्हित 8 पिछड़े जिलों में विकास को गति देने के उपायों पर चर्चा की जाएगी। पिछले महीने नीति आयोग ने101 अति पिछड़े जिलों की आधार रैकिंग जारी की। ये जिले प्रदर्शन के आधार पर एक- दूसरे से प्रतिस्पर्धा करेंगे। विभिन्न आंकड़ों पर आधारित 49 संकेतकों की कसौटी पर उनकी रैंकिंग की जाएगी।

कुल 81 आंकड़ों( डाटा प्वाइंट) वाले 49 संकेतक स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि तथा जल संसाधन, वित्तीय समावेश तथा कौशल विकास एवं मूल बुनियादी ढांचा जैसे 5 विकास के क्षेत्रों को शामिल करेगा। अगले वित्त वर्ष की शुरूआत से वास्तविक समय पर आंकड़ा तथा निगरानी को लोगों के देखने के लिए सार्वजनिक किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि केंद्र ने विभिन्न विकास मानदंडों पर पिछड़े115 जिलों के विकास के लिए प्रमुख नीतिगत पहल की है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे