सोनौली सीमा से गायब संदिग्ध मांस लदी ट्रक नेपाल धराई, ट्रांसपोर्टर फरार

सोनौली सीमा से गायब संदिग्ध मांस लदी ट्रक नेपाल धराई, ट्रांसपोर्टर फरार

सोनौली सीमा से गायब संदिग्ध मांस लदी ट्रक नेपाल धराई, ट्रांसपोर्टर फरार

सोनौली सीमा से गायब संदिग्ध मांस लदी ट्रक नेपाल धराई, ट्रांसपोर्टर फरार

आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली:सोनौली सीमा पर हफ्तों से खड़ी मांस लदी ट्रक सोमवार को नेपाल के नवलपरासी पुलिस द्वारा पकड़ ली गई।

ट्रक सोनौली से नेपाल कैसे पहुंच गई, इस बावत न तो कस्ट़म विभाग ही कुछ़ बोल पा रहा है, न ही सोनौली सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों के पास कोई जवाब है।
बतादें कि रविवार तक यह ट्रक सोनौली सीमा के एक पार्किंग स्थल पर खड़ी थी। कस्टम विभाग को ट्रक के खड़े होने की जानकारी तो थी । मगर वह कागज के कस्ट़म विभाग तक न पहुंचने की बात कह रही थी।
रविवार की देर रात मांस लदी ट्रक अपने स्थान से गायब मिली। कस्ट़म विभाग भी इस ट्रक के बावत अनभिज्ञता जाहिर करता रहा ।
सोमवार को यही ट्रक नेपाल के नवलपरासी जिला में एक समाज सेवी संगठ़न वाईसीएल द्वारा पकड़ लिया। गया और नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पकड़े गये ट्रक के कागज़ातों में मछ़ली, आलू चिप्स, मुर्गे का मांस व मक्का आदि का जिक्र है। लेकिन ट्रक के फ्रिजरों में भरे करीब आठ़ ट़न वजन के बोन लेस मांसों की कोई जांच रिपोर्ट न होने से नेपाल पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
वाइसीएल इंचार्ज मधु न्यौपाने का कहना है कि ट्रक में बीफ या ब्लू ह्वेल मछ़ली के मांस होने की सूचना पर उनके संगठ़न ने ट्रक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है।
वहीं दूसरी तरफ नेपाल पुलिस ने मामले में भारतीय प्रशासन से मदद मांगी। जिस पर भारतीय पुलिस मंगलवार को उस ट्रांसपोर्टर की तलाश में सोनौली आई। मगर ट्रांसपोर्टर के आफिस पर ताला लट़का मिला। नेपाल की भंसार कार्यालय द्वारा भी मामले को गंभीरता से लिया गया है। क्योंकि पकड़ा गया ट्रक नेपाल भंसार से होकर नहीं गया है। बड़ा सवाल यह कि संदिग्ध मांस लदी ट्रक नेपाल में पहुंची कैसे?

सोनौली सीमा से गायब संदिग्ध मांस लदी ट्रक नेपाल धराई, ट्रांसपोर्टर फरार

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे