जिलास्तरीय तहसील में उमड़ी भीड़, मात्र १९ फरियादी हुए संतुष्ठ़

जिलास्तरीय तहसील में उमड़ी भीड़, मात्र १९ फरियादी हुए संतुष्ठ़

जिलास्तरीय तहसील में उमड़ी भीड़, मात्र १९ फरियादी हुए संतुष्ठ़जिलास्तरीय तहसील में उमड़ी भीड़, मात्र १९ फरियादी हुए संतुष्ठ़

आई एन न्यूज ब्यूरो नौतनवा:नौतनवा में मंगलवार को आयेजित जिला स्तरीय तहसील दिवस में भारी भीड़ उमड़ी। नवागत जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय की पहली तहसील पर नौतनवा के दोनों ब्लाकों फरियादी उमड़े। यही आस लेकर कि नये साहब हैं, यहां एसडीएम भी रह चुके हैं। न्याय मिलेगा । बगहां गांव के लोग अनिल हत्याकांड़ को लेकर धरना दिए। सोनौली, भगवानपुर, नौतनवा, लक्ष्मीपुर, परसामलिक, बरगदवा आदि क्षेत्रों के तमाम मामले आये। डीएम ने तहसीलदार नौतनवा को प्रतिकूल प्रविष्ठ़ि देते हुए स्थानांतरण भी कर दिया। एसपी आरपी सिंह भी अपने परंपरागत अंदाज में नज़र आये। फट़कार व निर्देश चले। लेकिन कुल मिलाकर परिणाम यही रहा कि कुल आये ३३९ मामलों में केवल १९ की निस्तारण की ख़बर मिली। डीएम तहसील दिवस के निर्धारित समय अपराह्न दो बजे के अलावा करीब डेढ़ घंट़े और रुके। जिससे तहसील कर्मी देरशाम तक डट़े रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे