हरदीडाली गांव में दहेज हत्यारोपियों के घर पुलिस का छापा

हरदीडाली गांव में दहेज हत्यारोपियों के घर पुलिस का छापा
आई एन न्यूज ब्यूरो सोनौली:सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव में गुरुवार की सुबह पुलिस ने दहेज हत्यारोपियों के घर छ़ापेमारी की और आस पड़ोस के लोगों से पूछ़ताछ की। छ़ापेमारी के वक्त घर पर एक बुजुर्ग महिला खाना पकाते मिली। पुलिस ने बुजुर्ग महिला से पूछ़ताछ की और घर में रह रहे अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी ली।
बतादें कि २६ फरवरी को गांव के बिचला ट़ोला पर एक नवविवाहिता की फंदे से लट़कती लाश मिली थी। जिसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई कि महिला के पेट़ में अंदरुनी चोट़े हैं और उसके यूरीन में विषाक्त पदार्थ भी पाये गये। मौत का कारण जानने के लिए मृतका का विसरा संरक्षित किया था। मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर पर मृतका के पति मनोज चौधरी व ससुर हरिश्चंद्र पर दहेज हत्या का मुकदमा कर उन्हें जेल भी भेज दिया गया है। घट़ना की जांच अभी चल रही है।
इस संबध में बिहागड़ सिंह
इंस्पेक्टर सोनौली का कहना है कि मामले के जांच के क्रम में पुलिस ट़ीम हरदीडाली गांव में भेजी गई थी।





