सोनौली::फुटपाथ पर सजी दुकानें,राहगीर हलकान

सोनौली::फुटपाथ पर सजी दुकानें,राहगीर हलकान

सोनौली::फुटपाथ पर सजी दुकानें,राहगीर हलकान

सोनौली::फुटपाथ पर सजी दुकानें,राहगीर हलकानइंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली: भारत-नेपाल सीमा का प्रमुख प्रवेश द्वार माना जाने वाला सोनौली कस्बा जाम की समस्या से तो जुझ ही रहा है। साथ ही मार्ग के फुटपाथों पर हो रहे अतिक्रमण ने समस्या को और भी गंभीर बना दिया है। रोजाना सैकड़ों पर्यटक देश-विदेश से सोनौली सीमा के रास्ते आते-जाते हैं। अतिक्रमण से सड़कों पर लग रहे जाम से विदेशों में भी भारत की छवि धूमिल हो रही है। फुटपाथ पर सज रही दुकानें राहगीरों के लिए खतरे के सबब बनते जा रहे हैं। अतिक्रमणकारियों की मनमानी से राहगीरों के साथ-साथ कस्बेवासियों का भी सड़क पर चलना जोखिम भरा सफर हो गया है। अभी दो दिन पूर्व ही सोनौली में वाहनों की कतार व जाम की समस्या को लेकर जागरूकता व प्रशासनिक समन्वय बैठक की तो गई। मगर उस बैठक का कोई असर नजर नहीं आ रहा है। आलम यह है कि मार्ग पर वाहनों का कब्जा है, तो मार्ग के फुटपाथ पर चाट-खोमचे, पकौड़े,फल,कपड़े आदि के ठेलों की दुकानें सजी हैं। जिससे राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी जाम के झाम से जूझना पड़ता है। कस्बे के बाबा लाज के आसपास, रामजानकी मंदिर चौक,दो नंबर गली चौक के पास फुटपाथ का अस्तित्व ही नहीं है। जिससे आवागमन पर असर पड़ ही रहा है, साथ ही राहगीरों की जान को खतरे में है।

क्षेत्राधिकारी नौतनवां धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सोनौली में जाम की समस्या को दूर करने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए है। इसके अलावा अभियान चलाकर सड़क से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।सोनौली::फुटपाथ पर सजी दुकानें,राहगीर हलकान

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे