महराजगज:पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी चोरी की 11 बाइक के साथ चार गिरफ्तार

महराजगज:पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी चोरी की 11 बाइक के साथ चार गिरफ्तार

महराजगज:पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी चोरी की 11 बाइक के साथ चार गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

◆चोरी की 11 बाइक के साथ चार गिरफ्तार
◆ 50से 60 बाइक चोरी करने का कबूला जुल्म 

आई एन न्यूज ब्यूरो निचलौल- महराजगंज जनपद के कई थानों के प्रभारियों की नीद हराम कर देने वाला वाहन चोरो के गिरोह को आखिर ठूठीबारी व थाना निचलौल की पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद कामयाबी मिल ही गई । बताते चले की पुलिस कप्तान आर0पी0 सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल के दिशा निर्देश पर जनपद में हो रहे क्राइम व गाड़ियों की बेतहासा चोरी को रोकने के नियत से ठूठीबारी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जमुई कला में थाना निचलौल के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह व कोतवाली ठूठीबारी के प्रभारी बृजनन्दन सिंह की संयुक्त टीम गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे की मुखबिर की सूचना आई की दो बाइक पर सवार चार अपराधी किस्म के लोग ब्राउन शुगर लेकर ठूठीबारी निचलौल मार्ग से निचलौल की तरफ आ रहे है जिसकी सूचना पाकर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारो अभियुक्तों को ग्राम जमुई कला के पास रोक लिए जिनकी तलासी लेने पर 100 ग्राम ब्राउन शुगर व जिन बाइक से आ रहे थे ओ दोनों बाइक चोरी की निकली उन चारों अभियुक्तों से कड़ी पूछ ताछ के बाद पकड़े गये अभियुक्त बलिराम गुप्ता उर्फ डॉक्टर पुत्र गोबिंद गुप्ता निवासी ग्राम सोनार थाना कोतवाली महराजगंज, विशाल गुप्ता पुत्र रामायण गुप्ता निवासी रामग्राम गा.वी.स. 6 नवलपरासी नेपाल , छोटेलाल उर्फ छोटू पुत्र निर्मल हरिजन निवासी मंगलपुर गोबरहिया नवलपरासी नेपाल, बबलू अग्रहरि उर्फ भग्गन पुत्र भगवान निवासी लोहिया नगर थाना निचलौल , जनपद के सक्रिय वाहन चोर निकले जिनकी निशानदेही पर थाना कोतवाली ठूठीबारी से प्रभारी निरीक्षक बृजनन्दन सिंह कांस्टेबल अशोक यादव रमेश चन्द्र रामअशीष व निचलौल थाना प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह, दीनानाथ मौर्य,मुकेश यादव ने बसौली जंगल मे छुपा कर रखी गई नौ बाइक बरामद की जो पुलिस विभाग की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है इन चारों अभियुक्तों को कोतवाल ठूठीबारी ने मुकदमा अपराध संख्या 92/18 धारा 8/22 एनडीपीएस व मु0 आ0 स0 93/18 धारा 41/411/414/419/420/467/468 भादवि दर्ज कर जेल भेजा गया।

निचलौल से प्रदीप गौड़ की एक रिपोर्टमहराजगज:पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी चोरी की 11 बाइक के साथ चार गिरफ्तार

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे