विधायक ने किया एसएसबी रोड निर्माण का शिलान्यास
विधायक ने किया एसएसबी रोड निर्माण का शिलान्यास।

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली नगर पंचायत का बहुप्रतिरक्षित एसएसबी रोड का विधायक नौतनवा अमनमणि त्रिपाठी ने शिलान्यास किया । जिसको लेकर सोनौली समेत दर्जनों गांव के लोगों में खुशी की लहर व्याप्त है।
शनिवार की शाम को शिलान्यास के इस मौके पर नगर पंचायत सोनौली के रामजानकी चौराहे पर एक सभा आयोजित किया गया।
सभा को विधायक नौतनवा अमनमणि त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहां की सोनौली कीचड़ युक्त शहर होगा। जिसका शुरुआत हो गया है । नगर पंचायत से लो वोल्टेज की समस्या भी समाप्त हो जाएगा। हम झूठ नहीं बोलने वालो मे से न्ही है। काम करने में विश्वास रखते हैं।
[YouTube_WD id=28 item=2]
इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि शपथ लेते समय वादा किया था कि सबसे एसएसबी रोड बनेगा। आपके आशीर्वाद से आज यह संभव हो पाया है। जिसका शिलान्यास किया गया। जनपद में कई नगर पालिकाए है। जो काम एक दशक में नहीं कर पाए वह कार्य हमने 3 महीने में कर दिखाया है। स्वच्छता के लिए सभी साधन की व्यवस्था कर लिए गए हैं । कस्बा भ्रष्टाचार मुक्त और शीघ्र ही होगा पूरा क्षेत्र स्ट्रीट लाइट से जगमगाएगा।
शिलान्यास के इस मौके पर मुख्य रुप से रामानंद रोनियार सुबाष जायसवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू उर्फ अजय सिंह प्रताप मद्धेशिया श्रीनिवास जायसवाल आमिर आलम बेचन प्रसाद वकील अहमद प्रदीप नायक सहित दर्जनों सभासद व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





