और एसट़ीएफ ने दबोचा ही लिया हेरोइन की बड़ी ख़ेप, सरगना समेत तीन गिरफ्तार
,,और एसट़ीएफ ने दबोचा ही लिया हेरोइन की बड़ी ख़ेप, सरगना समेत तीन गिरफ्तार
नशे के बड़ी खेप नेपाल के पोखरा, काडमांडू और भैरहवां में सप्लाई करते थे।

आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
सोनौली बार्डर एरिया में बुधवार को चर्चा का विषय बनी रही स्मैक की बड़ी ख़ेप आख़िरकार एसटीएफ ने दबोच ही लिया।
एसटीएफ टीम को यह अहम कामयाबी मिली है।
नशे के शातिर अन्तरराष्ट्रीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए एट़ीएस ने गैंग सरगना सोहन गुप्ता निवासी सोनौली समेत तीन तस्करों गिरफ्तार करने का दावा किया है। जिनके पास लाखों की हेरोइन समेत भारी मात्रा में मादक पदार्थ , कार, नगदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल भी मिला है। यह गैंग तस्करी के जरिए नेपाल नशे के बड़ी खेप नेपाल के पोखरा, काडमांडू और भैरहवां में सप्लाई करते थे। मादक पदार्थ यूपी के शाहजहांपुर से तस्करी के जरिए आती थी । पकड़ा गया गैंग सरगना पहले भी इसी आरोप में नेपाल की जेल सजा काट चुका है।
यह बरामदगी गोरखपुर में नशे की खेप की डिलेवरी के दौरान हुई है। यह तस्कर कैंट थाना के रेलवे स्टेशन इलाके से पकड़े गये बताए जा रहे हैं।
बतादें कि बुधवार की सुबह से ही इस बड़ी ख़ेप के हरकत की सूचना खुफिया विभागों को थी। सभी उसकी तलाश में जुट़े थे। एसएसबी भी देर रात तक इस ख़ेप व गैंग को पकड़ने के लिए हरकत में थी।








































