एटीएम में पैसे न होने को सजिश बताया सपा प्रमुख अखिलेश ने

आई एन न्यूज लखनऊ : एटीएम से जनता को पैसा न मिलने को गंभीर समस्या बताते हुये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि एटीएम में नोट न होना किसी बड़ी साजिश का संकेत है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि केन्द्र के इशारे पर कहीं नोटों की जमाखोरी तो नहीं हो रही है ? यदि कैश नहीं होगा तो व्यापार ठप्प हो जायेगा। अगर नोटों की जमाखोरी हो रही है तो सरकार क्या कर रही है? पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कैशलेश अर्थव्यवस्था की वकालत करने वाली केन्द्र सरकार को यह बताना चाहिए कि नोट छपवाने का कागज विदेश से मंगाया जाता है और पर्याप्त संख्या में नोट भी छपवाया गया ऐसे में सवाल यह उठता है कि नोट गायब कहां हो गये?





