मालिंदों एयर लाइंस दुर्घटनाग्रस्त,उड़ान प्रभावित
मालिंदों एयर लाइंस दुर्घटनाग्रस्त,उड़ान प्रभावितइंडो नेपाल न्यूज सोनौली: काठमांडू से मलेसिया के लिए जाने की तैयारी में रहे मालिन्दो एयर लाइन्स गुरुवार की रात में दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमान स्थल शुक्रवार १२ बजे तक के लिए बन्द की गई थी । लेकिन विमान में सवार सभी यात्रुओं को सकुसल बाहर निकाला गया ।
जानकारी के मुताबिक विमान रनवे से बाहर हो गया था जिसके चलते शुक्रवार की सभी अंतर्राष्ट्रीय उडान प्रभावित रहा। अन्य देशों से यात्रीयो को लेकर नेपाल आने वाले सम्पूर्ण विमान अवतरण नहीं हो पाया ।
विमानस्थल सुत्र ने कहा है कि १२ बजे तक के लिए सम्पूर्ण विमान अवतरण को रोक दिया गया था । मालिन्दो एयर रनवे से बाहर जाकर दुर्घटना होने के कारण काफी देर विमानो का लैनडिग होना ठप रहा।हाला कि अब शुरु हो गया है।


