सोनौली बार्डर पर 50 लाख के हेरोइन के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार

सोनौली बार्डर पर 75 लाख के हेरोइन के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:भारत से नेपाल एक स्कूरी पर सवार होकर जा रहे दो नेपाली युवको को एसएसबी और पुलिस की संयुक्त जाच में उनकी जेब से 50 ग्राम हेरोइन बरामद कर टीम ने गिरफ्तार का लिया।
शनिवार की दोपहर को चौकी प्रभारी सोनौली सतीश सिहं अपने सहयोगी सिपाही जनार्दन मिश्र को साथ लेकर गस्त पर निकले थे तभी एससबी द्वारा सूचना दिया गया कि को दो नेपाली युवक एक नेपाली नम्बर की स्कूटी पर सवार होकर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के फरेन्दी टोले की तरफ से नेपाल जा रहे है।
उक्त सूचना पर एसएसबी के दुतीय सेना नायक रीतेश कुमार के निर्देश पर पुलिस के सहयोग से घेरा बन्दी कर दोनो नेपाली युवको को दवोच कर उनकी तलासी लिया तो दोनों युवको के पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद हेरोइन की कीमत 50 लाख रूपये आंका है। पकडे गये दोनो युवको ने अपना नाम मान बहादुर पुत्र दान बहादुर गुरूगं लोक बहादुर पुत्र चन्द्र बहादुर गुरुंग निवासी वार्ड न० 15 बुटवल रुपन्देही नेपाल बताया है।
पुलिस ने दोनो युवको को धारा 8/22/23 एनडीपीस में चलान कर दिया है।





