कुनसेखा के सडक मे गङ्डा बना भुतहा कुआ
सोनौली नौतनवा के दर्जनो बाइक सवार गिर कर हो चुके घायल —
आईएन न्यूज सोनौली ब्यूरो कार्यालय / महराजगंज
नौतनवा कस्वे से सोनौली को जोडने वाली लिंक रोड तथा नौतनवा का प्रमुख मार्ग पर स्थित सोनौली कोतवाली का ग्राम सभा कुनसेरवा मे स्थित प्रमुख सङक ही भूतहा मौत का कूआ बन गया है । सडक मे बने गढढे मे आम नागरिक गिर कर चोटिल हो रहे है । सम्बंधित अधिकारियो से शिकायत के बाद भी इस तरफ ध्यान नही है ।
सोनौली से नौतनवा को जोड़ने वाली कुनसेरवा गाव के मार्ग पर सडक मे बना गड्डा अब भूतहा मौत के कुए के नाम से मे प्रचलितत होने लगा है । अब तक नौतनवा सोनौली और नेपाल के दर्जनो बाइक सवार गिर कर बुरी तरह घायल हो चुके है । सडक पूरी तरह टूट गयी है । और गन्दे पानियो से भरा हुआ है । रात मे वहा पहुचतें ही लोग गिर जाते है ।
इस मामले को लेकर कुनसेरवा के ग्राम प्रधान पति संजय तिवारी ने पीडब्लूडी विभाग से दूरभाष पर कई बार शिकायत दर्ज कराया । किन्तु सम्वंघित अधिकारी के कान पर जू नही रेग रहा है । श्री तिवारी ने यह भी कहा कि वह दिन दूर नही जब यहा बडा हादसा घटित हो जायगा । जिसका सीधे जिम्मेदार पीडब्लू डी विभाग होगा । उन्होंने यह भी कहा उक्त सडक का अभी छ् माह पहले ही निर्माण हुआ और अब टूट गया ।





