मुंबई: बाइक स्टंट रोकने में पूरी रात हलकान रही पुलिस

मुंबई: बाइक स्टंट रोकने में पूरी रात हलकान रही पुलिस

मुंबई: बाइक स्टंट रोकने में पूरी रात हलकान रही पुलिसमुंबई: बाइक स्टंट रोकने में पूरी रात हलकान रही पुलिस।
(रिजवान खान)
आई एन न्यूज मुंबई डेस्क :
मंगलवार की रात शबे बरात की रात थी जो की मुस्लिम समुदाय के लिए इबादत की रात होती है । इस रात में कुछ युवक बाइक से स्टंट करने तथा बाइक से करतब दिखाने में ज्यादा रुचि रखते हैं । जिसकी वजह से वह अपनी तथा दूसरों के जान को भी खतरे में डालते हैं साथ ही कुछ भयंकर हादसे का शिकार भी हो जाते हैं । यह करतब बाजी लगभग भारत के सभी बड़े शहरों में युवक दिखाते हैं ।
जबकि हर साल शबे बरात से पहले यह ऐलान किया जाता है कि इस रात में इबादत करें करतब ना दिखाएं यह सरासर गलत है । इसके बावजूद भी हर साल कुछ युवक पुलिस से बचते हुए बाइक से करतब दिखाते हैं । मुम्बई और दिल्ली जैसे शहरों में तो युवक कुछ ज्यादा ही स्टंट करते हैं । हादसे को देखते हुए पुलिस प्रशासन इनके ऊपर कड़ी नजर नजर रखता है और रात भर बड़ी संख्या में पुलिस बल सड़कों पर तैनात किए जाते हैं ।
मुंबई: बाइक स्टंट रोकने में पूरी रात हलकान रही पुलिसमंगलवार की रात मुम्बई का नजारा भी कुछ एैसा ची देखने को मिला। ज्यादातर सड़कों पर पुलिस बैरिकेड कर चेकिंग में पूरी रात व्यस्त रही । कुछ ब्रिज पर तो बाइक वालों का जाना ही पुलिस ने रोक दिया था । जिसकी वजह से दूसरे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा । लेकिन पुलिस की इतनी सख्ती के बावजूद भी यह युवक बाज नहीं आए । इन्हें जहां मौका मिला वहीं स्टंट दिखाने लगे । रात के लगभग 4:30 बजे 10 से 15 युवक बाइक सवार एससी एलआर रोड पर पुलिस प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए बाईक से स्टंट करते नजर आए ।
पुलिस इन्हे चिन्तित करने में जुट गयी है। इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी किया जा सकता है।

मुंबई: बाइक स्टंट रोकने में पूरी रात हलकान रही पुलिसमुंबई: बाइक स्टंट रोकने में पूरी रात हलकान रही पुलिस

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे