भगवान राम के ससुराल पहुंचे पीएम मोदी, जानकी मंदिर में सबसे पहले करेंगे पूजा

भगवान राम के ससुराल पहुंचे पीएम मोदी, जानकी मंदिर में सबसे पहले करेंगे पूजा

भगवान राम के ससुराल पहुंचे पीएम मोदी, जानकी मंदिर में सबसे पहले करेंगे पूजाइंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो काठमांडू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनकपुर एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। वे करीब सुबह 10.30 बजे जनकपुर पहुंचे। मोदी यहां सबसे पहले सीधे जानकी मंदिर जाएंगे जहां वे पूजा-अर्चना के बाद नेपाल पीएम ओली के साथ रामायण सर्किट का उद्घाटन करेंगे और जनकपुर से अयोध्या के लिए बस सेवा भी आरंभ करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मोदी जनकपुर धाम में नागरिक अभिनंदन समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद वह काठमांडू जाएंगे जहां उनकी पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अगवानी की जाएगी।

 

काठमांडू में मोदी राष्ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी और उपराष्ट्रपति नंद किशोर पुन से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ओली के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगे और रिमोट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नेपाल में बनने वाली सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना अरुण-3 की आधारशिला रखेंगे। मोदी पूर्व प्रधानमंत्रियों -सर्वश्री शेरबहादुर देउबा और पुष्पकमल दहल प्रचंड से मिलेंगे।

मोदी के शनिवार का शेड्यूल
प्रधानमंत्री  शनिवार सुबह मस्तांग में काली गंडकी नदी के किनारे स्थित मुक्तिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे और दोपहर बाद काठमांडू लौट कर पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वह राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल और समाजवादी संघीय फोरम-नेपाल के नेताओं से भी मिलेंगे। शाम को काठमांडू के टुण्डीखेल मैदान में वह ओली के साथ काठमांडू नगर निगम के अभिनंदन समारोह में शिरकत करेंगें। समारोह में मोदी को काठमांडू नगर की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी जाएगी और उनका संबोधन होगा। इसके पश्चात वह स्वदेश लौट जाएंगे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे