सोनौली में पी.एन.सी के ठेकेदारों द्वारा नली निर्माण में धांधली को लेकर व्यापारी में आक्रोश

सोनौली में पी.एन.सी के ठेकेदारों द्वारा नली निर्माण में धांधली को लेकर व्यापारी में आक्रोश

स्थानीय नागरिक व व्यापारी सड़क पर उतरे निर्माण रोका…….
आई एन न्यूज सोनौली ब्यूरो /महराजगंज
सोनौली कस्बे में पी.एन.सी द्वारा सड़क चौड़ीकरण निर्माण को लेकर सोनौली व्यापारियों और समाजसेवीयो ने नाली निर्माण रोक दिया है और पी.एन.सी के ठेकेदारो द्वारा रामजानकी चौराहे से लेकर बर्तन गली मोड़ तक आधा दर्जन व्यापारियों से सौदा तय कर कही 8 मीटर तो कही 9 मीटर पर नाली निर्माण व खुदाई का काम कर रहे है । इस पक्षपात कार्य को लेकर सोनौली के समाजसेवी व व्यापारियों आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतर कर नाली निर्माण कार्य को बुधवार को रोक दिए । और कहा कि सम्बन्धित अधिकारी पहले यह ये तय कर दे की नाली निर्माण का मानक क्या है ? सपा के युवा नेता अनुराग मणि त्रिपाठी व भाजपा नेता प्रेम जैसवाल के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी नौतनवा को एक माँग पत्र सौपे गये । श्री त्रिपाठी ने यह भी कहा कि पी.एन.सी द्वारा पक्षपात पूर्ण कार्यबाही व धनउगाही बंद नही किया तो धरना प्रदर्शन व अनशन करने को बाध्य है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे