हिन्दू धर्म हैं जितना प्यारा ही इस्लाम हैं। जितनी पावन रामायण हैं उतनी पाक कुरान हैं

हिन्दू धर्म हैं जितना प्यारा ही इस्लाम हैं। जितनी पावन रामायण हैं उतनी पाक कुरान हैं

.     
जातिवाद से मानवता का सीना गर्क नहीं होगा
दोनों बेटे लहू मिलालो लहू में फर्क नहीं होगा।
आईएन न्यूज नौतनवा/महरागरांज
हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल देखनी हो तो नौतनवा की सरजमी पे चले आइये, आपको देश के हर कोने से अलग नजारा यहाँ देखने को मिलेगा। नौतनवा नगर की सरजमी ने हमेशा एकता की मिशाल पेश किया है यहाँ की जनता एक दुसरे (सभी धर्मों के लोगो) के सुख-दुख का हमेशा ख्याल रखती है और सभी कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती है। इसी तरह की एक मिशाल पेश हुआ है । जिसको सुन आपको आश्चर्य होगा अगर आप इससे सहमत है तो आप दूसरे भाई को भी ऐसा करने को प्रेरित करे ताकि हमारे नगर, और देश का नाम आसमान के क्षितिज पर तारो के साथ चमके।
 हुआ यु की नौतनवा के वार्ड नं0 16 बहादुर शाह नगर भुंड़ी कूएँ के पास जावेद अन्सारी अपनी ताजिया वर्षो से रख वहां फातिया पढ़ अपना कार्यक्रम करते थे इस नवरात्र के शुरू में उसी स्थान पर छोटे-छोटे बच्चो ने माँ दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना करने लगे इससे वहां विवाद की स्थिति बन गई जब इसकी जानकारी पर्व चेयरमैन गुड्डु खान को हुई तो वो तत्काल स्थल पहुचकर जानकारी लिए और ताजियादार जावेद और दूसरी तरफ के जिम्मेदार शम्भू से कहे कि आप दोनों भाई मेरी बात ध्यान से और ठन्डे दिमाग से सुने ये तो बहुत ही अच्छी और शौभाग्य की बात है कि एक ही स्थान पर ताजिया भी रहे और माँ दुर्गा भी, ऐसा होने से न किसी की पूजा और न ही फातिया पढ़ने में दिक्कत होनी चाहिए,ये समय दोनों समुदायों को मिशाल पेश करने का है न कि लड़ने झगड़ने का। श्री खान के समझाने के बाद दोनों समुदाय के लोग उनकी बात से सहमत हो गए और वही एक तरफ माँ के जयकारे गूजने लगे और दूसरी तरफ “या हुसैन,, का नारा लगा दोनों समुदाय के लोगो ने गले मिल आपसी वैमनस्य को भूल धार्मिक कार्य को सफल बनाये में जुट गए,इस हिन्दू-मुस्लिम एकता की चर्चा नौतनवा के अलावा अगल-बगल के दो चार गावो में सभी की जुबान से सुनने को मिल रही है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जावेद अन्सारी,मुख्तार,लल्लर,अल्ली, रियाज, शम्भू प्रजापति,राम मिलन,विक्रम, बलराम, जयराम, जफीर अहमद,शाहनवाज खान, रामनारायण , राजेश ब्वाएड, राजेन्द्र जायसवाल,सलीम अख्तर,आदि कई लोग उपस्थित रहे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे