समर कैंप में बच्चों के साथ झूमे सांसद सह अभिनेता मनोज तिवारी
आई एन न्यूज डेस्क पटना : भाजपा सांसद सह दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्याक्ष मनोज तिवारी और अभिनेत्री शुभी शर्मा ने आज राजधानी पटना स्थित महाराजा कॉर्मसियल कॉम्पेलेक्सत में ज्यो त्सअना कला केंद्र द्वारा आयोजित समर कैंप का उद्घाटन किया और बच्चों के साथ खुद भी झूमे। श्री तिवारी ने अपने संबोधन में बच्चोंत के बेहतर भविष्य की कामना की और कहा कि बच्चोंच में बहुत अधिक सकारात्मक उर्जा होती है, जिसे सहेजने की जरूरत है। सही देखरेख के अभाव में बच्चों में भटकाव की संभावना रहती है।
ऐसे में परिजनों की बच्चों की क्षमता और इनर्जी के अनुसार उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। यह समर कैंप भी उसी दिशा में एक पहल है, जो बच्चों को स्कूल के अलावा उनके बेहतर भविष्य के निर्माण में सहायक है। वहीं, समर कैंप में उन्होंबने अपने कई गानों से बच्चों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान शुभी शर्मा ने भी बच्चोंस के साथ जमकर मस्ती की।
समर कैंप में शिक्षक डा. विकास कुमार सिंह, ज्योसति, राहुल और पंकज के मार्गदर्शन में योगिता सिन्हाप, अन्नास, प्रीतु कुमार पटेल, वेद विनय, स्वाति, मुस्कानन, अध्याक, सार्थक, श्वेता, सुशांत, आरव, ऋद्धि, एकलव्य राज, आदित्य, श्रृष्टि, गंभीर, मानवी, बद्री, शंकर, अनुष्काष, तान्याा, श्रवण, अमिशा, सोहन, परिधि, अनंत, प्रांजलि, अर्नव, खुशी, शिवम, सोनू, उत्कर्ष, दिव्यांशु ने भाग लिया।





