बुट़वल-पाल्पा-पोखरा मार्ग हुआ खतरनाक! ये बरतें सावधानी
बुट़वल-पाल्पा-पोखरा मार्ग हुआ खतरनाक! ये बरतें सावधानी
आईएनन्यूज नेपाल (धर्मेंद्र चौधरी की रिपोर्ट)
अगर आप गर्मी की छुट्टियां बिताने के लिए नेपाल के पोखरा की तरफ रुख करने वाले हैं। तो मार्ग निर्धारण में सावधानी बरतने की जरुरत है। सोनौली सीमा से बुट़वल-पाल्पा मार्ग से पोख़रा जाने वाले मार्ग पर विशेष एहतियात बरतें, क्योंकि यह मार्ग ख़तरनाक हो चला है। रह रह कर हो रही बारिश से इस मार्ग पर अनवरत भू स्खलन हो रहा है। पिछ़ले चार दिन में इस मार्ग पर ७ छ़ोट़े बड़े पहाड़ ख़िसकने (भूस्खलन) की घट़नाएं हुई हैं। बीते शुक्रवार को बुट़वल से पाल्पा के बीच मार्ग पर पहाड़ गिरने से करीब २४ घंटे आवागमन ठ़प रहा।
कहां है अधिक ख़तरा—-
इस मार्ग पर सबसे अधिक डेंजरस प्वाइंट़ बुट़वल से केराबारी के बीच में हैं। ३४ स्थानों पर गहरी खाई वाले स्थान पर तीखे मोड़ हैं। जिनमें से १७ स्थानों खतरनाक अंध मोड़ हैं। यहां हल्की सी असावधानी जानलेवा साबित हो सकती है। बुट़वल-पाल्पा मार्ग पर १४ स्थान ऐसे हैं जहां खड़े नंगे व जल रिसाव युक्त पहाड़ पड़ते हैं। यहां प्रति दो मिनट़ छ़ोट़े पत्थर टूट कर मार्ग पर आते हैं। जिनमें से ५ स्थान बहुत खतरनाक हैं। नेपाल प्रशासन ने भी यहां खतरा साइन बोर्ड् लगाते हुए सावधान रहने के श्लोगन लिख़े हैं।
यह बरते सावधानी—
१- शाम ६ बजे के बाद इस मार्ग पर यात्रा न करें।
२- बारिश शुरु होते ही अपने वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ी कर लें।
३- संयमित रफ्तार से चले। मोड़ पर विशेष सतर्कता बरते।
४- भारतीय यात्री बस इस मार्ग से न ले जाय।
५- मार्ग में आगे बढ़ते हुए रास्ते में मिलने वाली नेपाल पुलिस चौकियों पर पूछ़ते जाय कि आगे का रास्ता साफ है या नहीं?






