नेपाल में भारतीय ट्रक से तस्करी की 12 टन काली मिर्च बरामद,चालक गिरफ्तार

नेपाल में भारतीय ट्रक से तस्करी की 12 टन काली मिर्च बरामद,चालक गिरफ्तार

नेपाल में भारतीय ट्रक से तस्करी की 12 टन काली मिर्च बरामद,चालक गिरफ्तार

संवाददाता-महेश गुप्ता
नेपाल में भारतीय ट्रक से तस्करी की 12 टन काली मिर्च बरामद,चालक गिरफ्तारआई एन न्यूज नेपाल:नेपाल के वीरगंज में मंगलवार को एक भारतीय ट्रक पर लदी तस्करी की काली मिर्च को नेपाल पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक चालक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिससे पूछ़ताछ चल रही है।
सुबह करीब आठ़ बजे नेपाल पुलिस को सूचना मिली कि एक भारतीय ट्रक संदिग्ध सामान लाद कर वीरगंज-रक्सौल सीमा की ओर जा रही है। जिस पर पुलिस ने पर्सा पुलिस थाना के पास बैरिकेटिंग कर वाहनों की जांच शुरु कर दी। इसी बीच वहां यूपी 78 बी टी 3804 नंबर की ट्रक आते मिली। जिसे रोक कर जांच किया गया तो उस पर काली मिर्च लदी मिली। ट्रक चालक 32 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जांच व पूछताछ़ में काली मिर्च के कोई वैध कागजात नहीं मिले।
पर्सा थाने के निरीक्षक राजन लिंबू का कहना है कि परड़े गये काली मिर्च की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की आंकी गई है। ट्रक व काली मिर्च को जब्त कर दिया गया है। चालक से पूछ़ताछ़ चल रही है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे