बौध धम्म अनुयाइयो का नौतनवा मे भब्य स्वागत
सोनौली कार्यालय /महराजगंज देवदह (बनर्सिहा) से चलकर बौद्ध धम्म के अनुयाइयों का एक जत्था बौद्ध धम्म के प्रचार प्रसार हेतु रतनपुर ब्लाक से होते हुए नौतनवा पहुचा। बुधवार को नौतनवा की सीमा में प्रवेश करते ही पूर्व चेयरमैन गुड्डु खान बड़ी तादात में अपने कार्यकर्ताओं मित्रो और गणमान्य नागरिको के साथ नौतनवा के गांधी चौक पर पहुच कर उन अनुयाइयों और दीक्षा गुरु भन्ते मोट द्ववायन जी का अभिवादन करते हुए फूलो की वर्षा कर उनका स्वागत किये।
इस अवसर पर श्री खान ने उनके स्वागत में कहा कि”आज इन महान दीक्षा गुरु और बौद्ध धम्म के अनुयाइयों का चरण नौतनवा की धरती पर पड़ने से हम नौतनवा वासी अपने आपको धन्य और गौरवान्वित महसूस कर रहे है । यह धरती महान विभूतियों, गुरुओं,स्वतन्त्रता सेनानियों और तथागत गौतम बुद्ध की पावन धरती है यहीं भगवान् बुद्ध का ननिहाल भी है जो देवदह (बनर्सिहा) के नाम से विख्यात है । इतनी पवित्र धरती होने के बाद भी यह भूमि अभी तक अपनी पहचान से कोशो दूर है इसके लिए कही न कही से हम सभी जिम्मेदार है । आज मैं आप सभी से ये आह्वाहन करता हूं कि आइये हम सब साथ मिलकर इसकी पहचान के लिए एक निर्णायक पथ चुने ताकि उस पथ पर चलकर इस जिले को एक अंतराष्ट्रीय पहचान दिला सके।और बौद्ध धम्म के प्रचार-प्रसार हेतु नौतनवा की धरती पर आये हुए सभी दीक्षा गुरु और बौद्ध धम्म के अनुयाइयों का मैं एक बार पुनः स्वागत,बन्दन और अभिनन्दन करता हूं,। इस मौके पर दीक्षा गुरु और बौद्ध धम्म के अनुयाइयो,के अलावा जितेंद्रराव, महेन्द्र जायसवाल सुनील गौतम राजेन्द्र जायसवाल शाहनवाज खान राजेश ब्वाएय धीरेन्द्र सागर रामनारायण खुर्शेद अहमद मनोज आदि कई लोग उपस्थित रहे ।





