घातक रोगों से नगरवासियो को बचाने का प्रयास है मशीन से छिडकाव —गुड़डू खान
आई एन न्यूज सोनौली ब्यूरो /महराजगंज
नोतनवा चेयरमैन ने देश मे फैल रहे डेगू और चिकन गुनिया जैसे बीमारियो की नौतनवा नगर मे रोक थाम हेतू दवा छिड़काव के लिए चेयरमैन प्रतिनिध गुडडू खान ने ट्राली माउन्टेन पावर स्पेयर मशीन नौतनवा नगर को सौपा और नाली मे दवा का छिड़काव कर उसका उदघाटन किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि मशीन के माध्यम से मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कर नगर के लोगो को तमाम घातक विमारियो से बचाने का भरपूर प्रयास है ।
इस मौके पर तमाम कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।





