नेपाल में गिरफ्तार हुए छह पाकिस्तानी नागरिक

नेपाल में गिरफ्तार हुए छह पाकिस्तानी नागरिक

नेपाल में गिरफ्तार हुए छह पाकिस्तानी नागरिकनेपाल में गिरफ्तार हुए छह पाकिस्तानी नागरिक

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के काठमांडू
में अध्यागमन विभाग ने 6 संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

उनके पास से ब्रिटेन के नकली पासपोर्ट बरामद हुए हैं। जिसके आधार पर वह हवाई मार्ग से काठमांडु से कतर जाने के फिराक में थे।

मिली ख़बर के मुताबिक , घोरी नुजात नाज, इले फिजा, इराम शाहजादा, सोहेल मोहम्मद, इली जाका दिन व मजहर फरीद उद नामक लोगों ने काठमांडु के त्रिभुवन हवाई अड्डे से यूएई के कतर जाने का ट़िकट़ लिया था।

ट़िकट़ लेने में प्रयुक्त पासपोर्ट ब्रिटेन के नागरिक के तौर पर लगाया गया था। जब नेपाल की जांच ऐजेसिंयों ने पासपोर्ट का इंटरनेट़ से मिलान किया, तो वह फर्जी निकले।

और यह भी सुराग मिले कि सभी पाकिस्तानी नागरिक हैं। नेपाली प्रशासन व खुफिया विंग ने सभी को काठमांडू के थमेल इलाके से हिरासत में ले लिया। चार व्यक्ति एक होट़ल से पकड़े गये, जबकि दो दूसरे होट़ल से।

बताया जा रहा है कि पकड़े गये लोगों में
मजहर फरीद उद मानव तस्करी के एक बड़े रैकेट़ का सदस्य है। नेपाली प्रशासन व जांच एजेंसियां उनसे पूछ़ताछ़ में जुट़ी हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे