नेपाल:आति जोखिम भरा पाच राजमार्ग घोषित, सुरक्षा, सहायता के पुख्ता इंतजाम
नेपाल:आति जोखिम भरा पाच राजमार्ग घोषित, सुरक्षा, सहायता के पुख्ता इंतजाम
इन मार्गो पर किसी भी समय गिर सकते है पहाड़, सुरक्षा और सहायता के लिए पुख्ता इंतजाम
आई एन न्यूज नेपाल डेस्क:
मित्र राष्ट्र नेपाल के पांच प्रमुख राजमार्गो को सरकार ने अति जोखिम भरा मार्ग घोषित किया है। इन मार्गों पर नेपाल सरकार की कड़ी नजर है और किसी भी तरह के घटना से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं।
बता दे कि नेपाल की राजधानी काठमांडू सहित प्रमुख शहर से जुड़े पांच राज्य मार्गो को सरकार ने जोखिम भरा मार्ग घोषित किया है।
सरकार का मानना है कि बरसात के दिनों में इन मार्गों पर पहाड़ गिर सकते हैं जिसके मद्वेनजर पूरी तैयारी कर ली गयी है। तैयारियो के क्रम में प्रधानमंत्री केपी ओली के साथ एक उच्च बैठक भी हुआ है जिसमें सुरक्षा और सहायता के दृष्टिकोण से तीन प्रदेशों में हेलीकॉप्टर रखने की व्यवस्था की गई है ।
साथ ही पहाड़ों से तत्काल मलवा हटाने के लिए तमाम सामग्रियों को तैयार रखने के लिए निर्देशित किए गए हैं ।कुल मिलाकर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई।
जोखिम भरे प्रमुख मार्गो में मुख्य रुप से —
पृथ्वीराज मार्ग,सिद्वार्थ राजमार्ग, बुटवल – पोखरा ,ओरनी राजमार्ग तथा नरायनघाट -मुगलिगं मार्ग है।






