नेपाल में बृहद बुद्ध सर्किट का खांका हुआ तैयार

नेपाल में बृहद बुद्ध सर्किट का खांका हुआ तैयार

नेपाल में बृहद बुद्ध सर्किट का खांका हुआ तैयारनेपाल में बृहद बुद्ध सर्किट का खांका हुआ तैयार
बुद्ध जन्मस्थली लुम्बनी से लगायत नवलपरासी के बुद्ध स्तूप को लिया गया सर्किट में
– लुम्बनी को केन्द्र बिन्दु रख किया जा रहा कार्यवाहन
– इस योजना से बढ़ेगी भारत की बढ़ सकती है भारत की मुश्किलें
आई एन न्यूज काठमाण्डू(नेपाल)
विगत वर्ष हुए समझौते के मुताबिक नेपाल सरकार ने बृहद बुद्ध सर्किट की योजना का खांका तैयार कर सरकार को पेश कर दिया है। जिसमे रुपन्देही जनपद को केन्द्र बिन्दु मानकर नेपाल सरकार इस योजना को क्रियान्वित करने में लगी हुई है।
   नेपाल में बृहद बुद्ध सर्किट का खांका हुआ तैयार मिली जानकारी के अनुसार मित्र राष्ट्र नेपाल ने बौद्ध सर्किट को लेकर अब गम्भीर होती दिख रही है। जिसमे विगत वर्ष हुए समझौते के अनुसार भगवान गौतम बुद्ध के जन्मस्थान लुम्बनी को केन्द्र बिन्दु रखते हुए पूरे नेपाल को इस योजना में जोड़ने का काम होता दिख रहा है। इस योजना के अनुसार रुपन्देही के लुम्बनी से लगायत कपिलवस्तु व नवलपरासी के रामग्राम स्तूप उज्जैनी को।जोड़ा गया है। वही नेपाल-चीन वन रुट वन मार्ग को भी इसमें समाहित किये जाने की योजना है।

अब ऐसे में भारत सरकार का चिन्तित होना तय है क्योंकि महज 9 किमी की दूरी पर स्थित उज्जैनी ग्राम भारत नेपाल की सीमा से सटा हुआ है और अगर इस योजना का क्रियान्वयन चीन द्वारा किया जाएगा तो स्वाभाविक है कि इससे भारत का अहित ही होगा। वही नेपाल सरकार ने इस योजना को पूरे नेपाल से जोड़ने की बात कह सभी को हैरत में डाल दिया है।

नेपाल सरकार के अनुसार इस योजना को नेपाल से जुड़ी हर सड़क को जोड़ विकास व पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही जा रही है पर इस योजना का असर भारत पर कितना पड़ेगा यह तो आने वाला भविष्य ही तय करेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार

नेपाल सरकार ने नेपाल के पूर्व पश्चिम, उत्तर दक्षिण सहित हिन्दू बौद्ध से संबंधित सभी क्षेत्रों को इसमें जोड़ने की योजना बना रखी है। जिससे किसी ना किसी प्रकार का नुकसान भारत को ही होना है।
(अरुण वर्मा की एक रिपोर्ट)

नेपाल में बृहद बुद्ध सर्किट का खांका हुआ तैयार

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे