13 लाख भारतीय मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार

13 लाख भारतीय मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार

13 लाख भारतीय मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार
भारतीय कार से बरामद हुआ अवैध मुद्रा
आई एन न्यूज कृष्णनगर डेस्क: कृष्णनगर में चेकिंग के दौरान नेपाली पुलिस ने भारतीय कार से करीब 13 लाख अवैध भारतीय मुद्रा के साथ दो को गिरफ़्तार किया है। उक्त कार भारतीय क्षेत्र हरियाणा से होकर नेपाल के काठमाण्डू जा रही थी।इस बात की जानकारी नायब प्रहरी उपरीक्षक नरेन्द्र कार्की ने दी।
      मिली जानकारी के अनुसार नेपाल कृष्णनगर के लिंक गेट से होकर भारतीय कार संख्या एचआर 08 एक्स 6088 नेपाल में पंहुची जंहा उक्त कार की चेकिंग में 13 लाख 13 हजार 6 सौ 60 रुपये सीट के नीचे से बरामद किया गया। चेकिंग के दौरान कार का ड्राइवर स्टीयरिंग लॉक कर फ़रार हो गया जबकि दो गिरफ़्तार हो गए।

पकड़े गए आरोपियों में भारत के हरियाणा निवासी राजेन्द्र जाड़ व नेपाल कंचनपुर गैरीगंगा नगरपालिका 6 निवासी महेन्द्र ओझा है। ओझा भारतीय क्षेत्र हरियाणा में होटल का व्यवसाय चलाता है। इस बात की जानकारी नायब प्रहरी उपरीक्षक नरेन्द्र कार्की ने दी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे