पहाड़ टूटकर गिरने सर बुटवल-पाल्पा मार्ग अवरुद्ध, खुला
पहाड़ टूटकर गिरने सर बुटवल-पाल्पा मार्ग अवरुद्ध,खुला
हजारों की संख्या में राहगीर व सैकड़ो वाहन रहे फंसे
रविवार की रात सिद्धबाबा के समीप सड़क पर गिरा पहाड़ का मलबा
आई एन न्यूूूज बुटवल नेपाल:
नेपाल सिद्धार्थ राजमार्ग अन्तरर्गत बुटवल-पाल्पा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की रात पहाड़ का मलबा गिरने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। सड़क के दोनों छोर पर हजारों की संख्या में राहगीर व सैकड़ो वाहन फंसे हुए है। इस बात की जानकारी बुटवल प्रहरी कार्यालय द्वारा दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार दिन रविवार की रात करीब 11 बजे बुटवल-पाल्पा सड़क के बीच सिद्धबाबा पाल्पा तिनाउ गांवपालिका 3 हेडबॉक्स के पास पहाड़ का मलबा गिरने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। जिसमे बुटवल से पाल्पा, गुल्मी, स्याङ्जा, बागलुङ व पोखरा को आने जाने वाले हजारों यात्री व साधन सवारियां फंसी हुई है पूरी रात उन्होंने सड़को पर बिताया।
बुटवल ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि पूरी रात बरसात के कारण मलबा हटाने के लिए डोजर नही भेजा जा सका सोमवार की सुबह से मलबा हटाने का काम किया जाएगा।(अरुण वर्मा)






