प्योर लाइफ मिनरल वाटर प्लांट का उदघाटन समपन्न
—
शुद्ध जल मनुष्य की मूल अवश्यकता है ——विजय रौनियार
आई एन न्यूज सोनौली / महराजगंज
सीमावतीं क्षेत्र मे शुद्ध जल के अभाव मे लगातार बढ़ रहे तमाम बीमारियो को देखते हुए सरकार स्वच्छ जल के लिए तमाम तरह के योजनाए चली रही है । शुद्ध एव स्वच्छ जल मनुष्य की मूल अवश्यकता है ।
इस क्रम मे बुधवार को सोनौली कोतवाली के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गजरजोत गाव मे प्योर लाइफ मिनरल वाटर प्लांट का उदघाटन कार्यक्रम समपन्न हुआ ।
उक्त प्लांट का उदघाटन फीता काट कर सोनौली उद्योग ब्यापार मंण्डल के अध्यक्ष विजय रौनियार ने किया और कहा कि शुद्ध जल मनुष्य के जीवन की मूल अवश्यकता है । सीमावर्ती क्षेत्र का यह पहला आरो पानी प्लांट है जो आधुनिक मशीनो द्वारा पानी को रिफाइन कर शुद्ध कर रहा है । शुद्व पानी के पीने से तमाम बीमारियो से बचा जा सकता है । इस मौके पर सोनौली और नौतनवा के गणमान्य नागरिको भे मुख्य रुप से पूर्व कबीना मंत्री पंण्डित हरिशंकर तिवारी के प्रतिनिधि शम्भू यादव बसपा नेता प्रहल्लाद प्रसाद व्यापारी नेता जगदीश जायसवाल पूर्व प्रधान बेचन प्रसाद बिज्जू प्रसाद साधु खान नन्दू गुप्ता कृपा शंकर मद्वेशिया पप्पू रवान आदि उपस्थित है । अंत मे उक्त प्लांट के प्रोप्राइटर सुरेन्द्र मद्वेशिया ने अतिथियो का स्वागत कर आभार प्रकट किया ।





