मुंबई से गोवा के लिए जल्द शुरू होगा क्रूज सर्विस

मुंबई से गोवा के लिए जल्द शुरू होगा क्रूज सर्विस

मुंबई से गोवा के लिए जल्द शुरू होगा क्रूज सर्विसमुंबई से गोवा के लिए जल्द शुरू होगा क्रूज सर्विस
संवाददाता-रिजवान खान
आई एन न्यूज मुंबई डेस्क :सैलानियों के लिए एक खुशखबरी है । खासकर उन लोगों के लिए जो मुंबई और गोवा का लुत्फ एक साथ उठाना चाहते हैं । मुंबई और गोवा के पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुंबई टू गोवा के लिए समुद्र के रास्ते से ‘ शिप सेवा ‘ जल्द ही शुरू होने वाली है । वैसे तो मुंबई में शिप में होटल की सुविधा पहले से ही मौजूद है । जो कि समुद्र में तैरता रहता है । यह शिप बांद्रा वर्ली सी लिंक के नीचे ही रहता है । लेकिन अब जिस परियोजना की शुरुआत होने जा रही है यह वाकई काबिले तारीफ है । यह पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करेगा । केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने इस योजना को जल्द ही शुरू होने के संकेत दे दिए हैं । प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार इस सर्विस को 1 अगस्त 2018 से शुरू होने की उम्मीद है । इस शिप मे लगभग पांच सौ यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे । और इसमें टिकट की 6 श्रेणियां हो सकती हैं । न्यूनतम किराया लगभग 7500 हो सकता है । किराए में खाना एवं नाश्ता भी शामिल रहेगा । यह सेवा अक्टूबर से मई के बीच ही चलाई जाएगी । शिप मुंबई से रोज शाम को 5 बजे निकलेगा और अगली सुबह 9 बजे गोवा पहुंचेगा । शिप के अंदर अनेक प्रकार की सुविधाएं मौजूद रहेंगी । जैसे कि रेस्टोरेंट बार कॉफी शॉप मनपसंद डिश स्विमिंग पूल एवं मनोरंजन के लिए अन्य कई सुविधाओं से भी लैस होगा ।मुंबई से गोवा के लिए जल्द शुरू होगा क्रूज सर्विस

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे