SC-ST एक्ट के विरोध में सड़क पर उतरे सवर्ण, कई जगह पथराव-तोड़फोड़

SC-ST एक्ट के विरोध में सड़क पर उतरे सवर्ण, कई जगह पथराव-तोड़फोड़

SC-ST एक्ट के विरोध में सड़क पर उतरे सवर्ण, कई जगह पथराव-तोड़फोड़आई एन न्यूज बिहार। एससी-एसटी एक्ट के विरोध में आज सुबह से ही बिहार के कई जिलों में सवर्णों का विरोध प्रदर्शन जारी है। गया, बेगूसराय, नालंदा और बाढ़ जिलों में लोग सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गया में सड़कों पर जाम हटाने गई पुलिस पर उग्र लोगों ने हमला कर दिया। कहीं-कही से पथराव की भी खबर है। सवर्ण सड़क पर उतर कर दलित कानून के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच द्वारा सवर्ण गरीबों को आरक्षण दिये जाने की मांग को लेकर बुलाये गये बिहार बंद के दौरान गया जिले के मानपुर में प्रदर्शनकारी उग्र हो गये। प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पथराव किया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इससे कई प्रदर्शनकारी घायल हो गये। वहीं, पटना जिले के खुसरुपुर में सवर्ण गरीबों को आरक्षण देने सहित पांच सूत्री मांगों के समर्थन में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के सदस्यों ने स्टेट हाइवे को जाम कर आगजनी की।

बेगूसराय में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच की ओर से बिहार बंद बुलाया गया, जिसका असर देखा जा रहा है। शहर के काली स्थान चौक, BP स्कूल चौक सहित कई जगहों पर सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया गया है। विरोध कर रहे लोगों ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग उठाई है। सवर्ण गरीबों को आरक्षण दिये जाने की मांग को लेकर बुलाये गये बिहार बंद के दौरान गया जिले के मानपुर में प्रदर्शनकारी उग्र हो गये। प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और पुलिस पर पथराव किया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा. इससे कई प्रदर्शनकारी घायल हो गये लोगों ने यहां के एनएच 28 और 31 पर कई जगह जाम है।

SC-ST एक्ट के विरोध में सड़क पर उतरे सवर्ण, कई जगह पथराव-तोड़फोड़

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे