अपहृत बच्चे को सोनौली पुलिस ने किया बरामद,सौंपा दिल्ली पुलिस को
अपहृत बच्चे को सोनौली पुलिस ने किया बरामद, सौंपा दिल्ली पुलिस को
आई एन न्यूज ब्यूरो महराजगंज:भारत के दिल्ली से अपहरण किए गए 4 वर्षीय मासूम को नेपाल पुलिस के सहयोग से नेपाल के एक व्यक्ति के यहां से पुलिस ने बरामद कर भारतीय पुलिस को सौंप दिया।
नेपाल पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है. बच्चा जिसके यहां बरामद हुई है वह रसूखदार है. नेपाल पुलिस का कहना है कि किसी ने बच्ची को अपना कह कर उसे गोद दिया था. बच्ची दिल्ली के केशवपुरम मोहल्ले से गायब हुई थी. केशवपुरम थाने में बच्चा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है.
बुधवार की सुबह सोनौली पुलिस टीम ने नेपाल पुलिस के सहयोग से बरामद किया। कुछ लोगो ने बीते 5 अप्रैल को दिल्ली से अपहृत 4 वर्षीय मासूम रेहान को दिल्ली से अपहण कर उसे नेपाल पहुंचा दिया था। जिसकी सूचना रेहान की माता अफसाना ने दिल्ली पुलिस को देकर आईपीसी की धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था ।
दिल्ली पुलिस उसी समय से रेहान की तलाश में लगी हुई थी. काफी प्रयास के बाद दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि रेहान को नेपाल के एक कस्बे में रखा गया है । उक्त सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस ने सोनौली पुलिस से संपर्क किया। बुधवार को दिल्ली और सोनौली पुलिस ने नेपाल पुलिस के सहयोग से रेहान को बरामद कर लिया। नेपाल पुलिस ने 04 वर्षीय मासूम रेहान को क्षेत्राधिकारी नौतनवा धर्मेंद्र यादव की उपस्थिति में सोनौली कोतवाली में रेहान को उसकी माँ अफसाना को सौंप दिया ।
इस मौके पर कोतवाल सोनौली बिहागड़ सिंह समेत दिल्ली पुलिस टीम के लोग मौजूद रहे।
रेहान की मां चार महीने बाद अपने पुत्र को पाकर काफी खुश रही और पुलिस को लाख लाख धन्यवाद दिया।





