सोनौली के व्यापारियों ने पालीथिन इस्तेमाल नही करने का लिया संकल्प
सोनौली के व्यापारियों ने पालीथिन इस्तेमाल नही करने का लिया संकल्प ●पर्यावरण को बचाना है,पॉलीथिन जड़ से मिटाना है
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली: भारत नेपाल सोनौली बार्डर के व्यापारियो ने आज पॉलीथिन इस्तेमाल नहीं करेगे तथा किसी को इस्तेमाल नहीं करने देने का संकल्प लिया है।
बुधवार को सोनौली नगर पंचायत कैम्पस मे उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंण्डल सोनौली के पदाघिकारी एवं व्यापारियों ने पॉलीथिन का उपयोग न करने का संकल्प लिया और पॉलीथिन के दुश्प्रभाव पर चर्चा करते हुए
कहां कि पॉलीथिन हमारे लिए अभिशाप है। हजारों सालों में भी पॉलीथिन का कचरा निस्तारित नहीं होता है। इसके जलने से निकलने वाला धुआं हमें बीमार करने के साथ ही वातावरण में जहरीली गैसें घोल रहा है।
उन्होंने नगर के सभी व्यापारियों से अपील की कि वे न तो खुद पॉलीथिन का उपयोग करें और न ही किसी दूसरे का करने दें।
अगर उनके परिवार या आसपास का कोई व्यक्ति पॉलीथिन का उपयोग करता है तो उसे जागरूक करें। उसे बताएं कि पॉलीथिन हमारे लिए जहर है।
व्यापारियों ने भी आज शपथ ली है कि वे हर हाल में पॉलीथिन छोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।
शपथ लेने वालो में मुख्य रुप से उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंण्डल अध्यक्ष सोनौली अजय सिंह उर्फ बब्लू उपाध्यक्ष प्रताप मद्देशिया, मुरारी मद्देशिया,श्रीनिवास ,पिंकू सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, जीवन, राजू, अशरफी, अष्टभुजा मिश्रा, बेचन प्रसाद, दीना,सन्तोष, अनीश, प्रदीप नायक सहित कई दर्जन व्यापारी उपस्थित रहे।


