नौतनवा के प्रमुख स्थानो पर हाईटेक यूरिनल की होगी व्यवस्था- गुड्डू खान

नौतनवा के प्रमुख स्थानो पर हाईटेक यूरिनल की होगी व्यवस्था- गुड्डू खान
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
स्थानीय नगर के वार्ड नं0 23 लोहिया नगर (पुलिस चौकी के बगल) में रविवार को नव निर्मित एक अदद यूरिनल का उद्दघाटन गुड्डू खान अध्यक्ष न0पा0प0 नौतनवां द्वारा किया गया। उदघाटन के दौरान श्री खान ने कहां कि “नौतनवां नगर की हार्ड आफ सिटी कहे जाने वाले बीच बाजार में कई वर्षों से यूरिनल की मांग की जा रही थी। परन्तु जगह न मिलने के कारण यह सम्भव नही हो पा रहा था।

अब पुलिस चौकी के बगल बची थोड़ी सी जमीन पर इस हाईटेक यूरिनल की स्थापना की जा सकी है। अब नगर या नगर के बाहर से आने वाली महिलाओं को अपनी नित्यक्रिया की दैनिक समस्या से दो- चार नही होना पड़ेगा,
इससे एक तरफ आम लोगो को इसका फायदा मिलेगा वही दूसरी तरफ प्राइमरी पाठशाला प्रथम व पुलिस चौकी के इर्द-गिर्द होने वाली गंदगी से निजात मिल जाएगी,।
इस अवसर पर मुख्य रुप से

राजेश ब्वाएड, बन्टी पाण्डेय, शाहनवाज खान, बबलू उपाध्याय, खुर्शेद आलम, सादाब अंसारी,राजेन्द्र जायसवाल, राजकुमार गौड़, शिव जायसवाल, सद्दाम, किस्मती देवी, सुदामा देवी आदि कई लोग उपस्थित रहे।


Translate »