श्रीनगर में आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवान शहीद, दो घायल

श्रीनगर में आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवान शहीद, दो घायल

श्रीनगर में आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवान शहीद, दो घायलआई एन न्यूज ब्यूरो श्रीनगर : आतंकियों ने शहर में सुरक्षा बलों के एक दल पर आज हमला कर दिया । इसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए। सीआरपीएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों ने शहर के बातामलू इलाके के निकट एक चौकी पर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। उन्होंने बताया , “ हमले में कांस्टेबल शंकर लाल शहीद हो गए जबकि दो अन्य जख्मी हो गए। ” प्रवक्ता ने बताया कि घायलों का एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे