नेपाल में फिर बजा मधेशी आंदोलन का बिगुल
नेपाल में फिर बजा मधेशी आंदोलन का बिगुल
इंडो-नेपाल न्यूज ब्यूरो नेपाल ( धर्मेंद्र चौधरी की रिपोर्ट)
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में एक बार फिर मधेसी आंदोलन की सुगबुगाहट़ शुरु हो गई है। स्वतंत्र मधेश गठबंधन के तत्वावधान में रुपंदेही, नवलपरासी व कपिलवस्तु जिला के कई स्थानों पर शहीद श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मधेशी आंदोलन काल में मारे गये लोगों को आत्मा की शांति के लिए मोमबत्तियां जलाई गई।
इस कार्यक्रम में जुट़े लोगों ने एक स्वर में फिर से मधेशी हितों के लिए आंदोलन छ़ेड़ने की बात कही गई।
नवलपरासी व धकधई में मधेश आंदोलन के दौरान पुलिस की फायरिंग में मारे गये राम मनोहर यादव को श्रद्धांजलि देने सैकड़ों लोग सड़क पर आ गये। इस दौरान प्रशासनिक अनुमति की बात को लेकर पुलिस व लोगों में नोंक-झोंक भी हुई।
स्वतंत्र मधेश गठबंधन के रुपंदेही जिला संयोजक भूपेंद्र यादव का कहना है कि कई राजनैतिक दल मधेश हितों की आड़ में सत्तासुख के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे राजनैतिक दलों को सबक सिखाने व मधेशियों के अधिकार को संविधान में बराबर का दर्जा दिलाने के लिए। वैज्ञानिक सीके राउत के नेतृत्व में स्वतंत्र मधेश गठबंधन एक बड़ा आंदोलन करेगा।





