फरेन्दा जीआरपी ने 130 शीशी नेपाली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया
फरेन्दा जीआरपी ने 130 शीशी नेपाली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया
संवाददाता-राम किशुन कुमार
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो फरेन्दा ::मंगलवार को पुलिस अधीक्षक पूर्वोत्तर रेलवे के दिशा-निर्देश में चल रही ट्रेनों में सघन चेकिंग के दौरान थाना अध्यक्ष जीआरपी आनंद नगर मारकंडे यादव को रेलवे स्टेशन आनंद नगर के उत्तर ईश्वर पर एक अभियुक्त गणेश चौहान पुत्र स्वर्गीय रूपनारायण निवासी माधव माधव नगर थाना पनियरा जनपद महाराजगंज उम्र 32 वर्ष के पास 135 शीशी नेपाली देसी शराब अनाधिकृत रूप से पाया गया जिसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के विरुद्ध 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष जी.आर.पी.आनन्द नगर मार्कण्डेय यादव का कहना है एक युवक चेकिंग अभियान के दौरान अवैध रूप से नेपाली शराब के साथ पकड़ा गया है जिसके विरूद्ध 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।






