सोनौली कोतवाली में मिली दारोगा की लाश,पुलिस का दावा छत से गिरने पर हुई मौत

सोनौली कोतवाली में मिली दारोगा की लाश ,पुलिस का दावा छत से गिरने पर हुई मौत
■ दरोगा की मौत पर गम में डूबी कोतवाली
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली:सोनौली कोतवाली परिसर में मंगलवार की पूर्वाह्न उसी कोतवाली के उपनिरीक्षक की लाश मिलने से सनसनी मच गई । पुलिस कयास लगा रही है कि दारोगा की मौत छत की पहली मंजिल से गिरने के कारण हुई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक का नाम उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद उम्र 58 वर्ष मूलतः देवरिया जनपद के लार निवासी है।
बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात ड्यूटी से थाने पर लौटे और सोनौली कोतवाली परिसर स्थिति अपने प्रथम मंजिला पर स्थित आवास में सोने चले गए। पूर्वाहन उनकी लाश छत से नीचे गिरी मिली। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा धर्मेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। जिले से फोरेंसिस टीम भी बुलाई जा रही है। एएसपी ने बताया कि जांच की जा रही है। सब इंस्पेक्टर के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
मृतक दारेगा के कार्यकाल का ब्यौरा-
मृतक सबइंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पुत्र मुखलाल प्रसाद जन्म तिथि 20 Jan 1960. Joining date 1 Jan 1980.
1 दिसंबर 1980 से 22 अगस्त 1991 तक गोडा आरक्षी, 23 अगस्त 1991 से 7 जनवरी 1993 तक सिद्धार्थनगर, 8 जनवरी 1993 से 11 अक्टूबर 1999 तक जीआरपी में, पुनः 12 अक्टूबर 1999 से 20दिसंबर 2013 तक फैजाबाद में आरक्षी पद पर तैनात रहे , इसके बाद 28 दिसंबर 2013 को ही प्रमोशन कर कुशीनगर में हेड कास्टेबल बने व 20 सितंबर 2014 तक कुशीनगर में बने रहे ,तथा 20 सितंबर 2014 को प्रमोट कर महराजगंज जनपद में आए थे ।


