उप्र.जू.हाई स्कूल शिक्षक संघ विकास खंड निचलौल का चुनाव सम्पन्न
उप्र.जू.हाई स्कूल शिक्षक सघ विकास खंड निचलौल का चुनाव सम्पन्न
ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार यादव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज सिंह, मन्त्री अखिलेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष सनत कुमार राहुल
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो निचलौल:: प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी के निर्देशन के क्रम में उत्तर प्रदेशीय जू.हाई स्कूल शिक्षक संघ जनपद इकाई महराजगंज द्वारा विकास खण्ड निचलौल का गठन कराया गया । जिसमें अध्यापकों की शत् प्रतिशत उपस्थिति रही। सदन में सभी अध्यापकों ने एक जुटता का परिचय देते हुए सर्व सम्मति से ब्लॉक इकाई का गठन किया गया जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष संजय कुमार यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज सिंह, मन्त्री अखिलेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष सनत कुमार राहुल को निर्वाचित किया गया जिसमें कृष्ण कुमार गौड़ एवं सीताराम जायसवाल तथा धन्नू चौहान, सन्तोष यादव,ब्रहमानन्द, पवन कुमार पटेल, भगवान दास का सराहनीय योगदान रहा।जनपदीय कार्यसमिति के अध्यक्ष डॉ०त्रिभुवन ना.गोपाल महामंत्री उपेंद्र पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव,विद्यासागर पटेल, महाजन गुप्ता, राजेश कुमार, विदेशी सिंह नुरुलहक,अजय पटेल की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ।







