सोनौली में दो नेपाली युवक गिरफ्तार, 10 लाख की हेरोइन बरामद
सोनौली में दो नेपाली युवक गिरफ्तार, 10 लाख की हेरोइन बरामद।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: उत्तर प्रदेश महाराजगंज जिले की
सोनौली पुलिस ने बुधवार की सुबह एक स्थान पर दो अलग अलग युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
पहली बरामदगी सोनौली के तिलहवा के पास हुई। जहां 25 ग्राम हेरोइन के साथ ज्ञान बहादुर पुत्र सूर्य बहादुर निवासी वार्ड नं 11 थाना चौपारी जिला रुपंदेही को पकड़ा गया।
जबकि दूसरी बरामदगी भी तिलहवा के पास हुई। जहां पुलिस ने शक के आधार पर एक नेपाली युवक को रोका तो पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल से भागने लगा, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और ऊसकी तलाशी ली गयी तो उसके जेब में हेरोइन की पुड़िया मिली । जिसका वजन करीब 25 ग्राम निकला। पकड़े गये युवक की पहचान अशोक दरलाधि पुत्र ओम बहादुर निवासी वार्ड नं 11 थाना चौपारी जिला रुपंदेही नेपाल के रुप में हुई।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता का कहना है कि एक जगह से दो युवकों के कब्जे से हेरोइन की बरामदगी हुई है। हेरोइन के साथ पकड़े गए दोनों नेपाली युवकों पर एनड़ीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।





