कटिंग के खेल पर एएसपी के आदेश बेअसर,एनएच मार्ग पर भीषण जाम,देशी विदेशी सैलानी रहे परेशान
कटिंग के खेल पर एएसपी के आदेश बेअसर,एनएच मार्ग पर भीषण जाम,देशी विदेशी सैलानी रहे परेशान
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली :भारत से नेपाल जाने वाले मार्ग एनएच 24 पर आज दिन भर माल वाहक ट्रको का जाम लगा रहा। एएसपी के आदेश के बाद भी मालवाहक ट्रको के कटिंग के खेल पर विराम नहीं लग पाया और दलालों ने ट्रकों के कई लाइन बनाकर राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। जिसके कारण देशी सैलानी से लेकर आम नागरिक हलकान रहे।
खबरो के मुताबिक बुधवार की दोपहर के बाद एका एक नौतनवा बनैलिया मंदिर चौराहे से लेकर सोनौली के बाबा लाज तक भीषण जाम लग गया । जाम का कारण ट्रको के कटिंग का खेल होना बताया गया। ट्रकों के कटिंग के खेल के मास्टरों ने मंदिर चौराहे से लेकर कुनसेरवा और बाबा लाज तक अपने नेटवर्क के जरिए ट्रकों को लाइन से काटकर दाएं बाय इधर उधर खड़ी करा कर आने जाने के लिए केवल एक सिंगल मार्ग छोड़ा। जिसके कारण एक ही रोड पर दोनों तरफ से वाहनों के आने से जाम लग गया । जाम इस कदर लगा कि सोनौली में पुलिस को छुड़ाने में उनके पसीने छूट गए और करीब 4 घंटे तक भीषण जाम लगा रहा । तमाम दलाल और ट्रक ड्राइवर पुलिस की परेशानी और खींच को देेेखते हुए अपने ट्रकों को छोड़कर फरार हो गये जिसके वजह से पुलिस की परेशानी और बढ़ गई ।
बता दें कि अभी दो दिन पहले ही एएसपी महाराजगंज आशुतोष शुक्ला ने जाम की समस्या से निजात के लिए सोनौली कोतवाली में ट्रक मालिकों व्यापारियों के साथ बैठक करके अपने अधीनस्थों को निर्देशित किया था कि ट्रकों के कटिंग का खेल नहीं चलेगा । लेकिन उनका आदेश दें बेअसर हो गया। नौतनवा के छपवा तिराहे से लेकर बनैलिया मंदिर कुनसेरवा से कटिंग का खेल जारी है । कटिंग के खेल में पुलिस और दलाल मालामाल हो रहे हैं जब कि ट्रक स्वामी और यात्री परेशान हो रहे है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा डा०धर्मेंद्र कुमार यादव ने कहा कि कटिंग का खेल किसी दशा में भी नहीं होने दिया जाएगा, दलालों को चिन्हित किया जा रहा है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।






