राष्ट्रद्रोह के आरोपी मौलाना की पैरवी करने वालो वकीलों को बारएशोसिएशन से निष्कासित करने का प्रस्ताव

राष्ट्रद्रोह के आरोपी मौलाना की पैरवी करने वालो वकीलों को बारएशोसिएशन से निष्कासित करने का प्रस्ताव

इंड़ोनेपाल न्यूज ब्यूरो महराजगंज:
महराजगंज के सिविल कोर्ट बार एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार की दोपहर बैठ़क कर अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह व मैनुद्दीन अंसारी की स्थानीय एशोसिएशन से सदस्यता समाप्त करने का प्रस्ताव जारी किया है और उसकी कापी बार काउंसिल उत्तर प्रदेश को भेजने पर सहमति बनी।
सिविल कोर्ट बार एशोसिएशन महराजगंज के अध्यक्ष जगदीश पटेल, महामंत्री परमानंद गुप्ता, वरिष्ट उपाध्याय हमीदुल्ला खां व कोषाध्यक्ष विनोद कुमार आदि ने यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
अधिवक्ताओं का कहना है कि कोल्हुई के बड़गों में हुए राष्ट्रद्रोह के मामले अधिवक्तों ने निर्णय लिया था कि कोई अधिवक्ता आरोपियों की पैरवी नहीं करेगा। ऐसे में दो वकीलों ऐसा किया है। जिन्हें सिविल बार एशोसिएशन से निकाला जाना चाहिए।


Translate »