नौतनवा में ट्रकों के कटिंग के खेल से भड़के चालक, तहसील में किया प्रदर्शन, बैठे धरने पर

नौतनवा में ट्रकों के कटिंग के खेल से भड़के चालक, तहसील में किया प्रदर्शन, बैठे धरने पर
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
भारत से नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों के कटिंग के खेल से परेशान आज सैकड़ों ट्रक चालकों ने नौतनवा तहसील पहुंचकर तहसील गेट पर धरने पर बैठ गए और तहसीलदार नौतनवा को एक मांग पत्र सौंपकर कटिंग पर तत्काल विराम लगाने और अपने गाड़ियों को पास कराने

Nautanwa tehsil

की मांग किया है।
गुरुवार की दोपहर को नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों के चालक आज उस समय भड़क गए जब दलाल रात में ट्रको को लाइन से तोड़कर पास कराते रहें और 10 दिनों से खड़े ट्रक ड्राइवर अपने बारी की प्रतीक्षा में परेशान रहे। जब कि इन चालकों का वाहन कस्टम से पास हो चुका हैं उन्हें कस्टम विभाग ने टोकन भी जारी कर रखा है ।

उसके बावजूद नौतनवा से लेकर कुंनशेरवा बाईपास तक 10 दिनों से ट्रके खड़ी हैं। आक्रोशित चालक सुरेंद्र यादव पुत्र रामनारायण यादव निवासी सिसवा बाजार जनपद महाराजगंज के नेतृत्व में तहसीलदार नौतनवा को मांग पत्र सौंप कर तत्काल समस्या के निदान की मांग किया ।
चालकों ने मुख्यमंत्री से लगाए उच्चाधिकारियों को ईमेल द्वारा पत्र भेजकर अपनी शिकायत दर्ज कराया है।


Translate »