सीओ नौतनवा चालको से बोले, रिश्वतखोरों, दलालो को कैमरे में करिए कैद
सीओ नौतनवा चालको से बोले,रिश्वतखोरों,दलालो को कैमरे में करिए कैद ।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: भारत से नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रक चालकों को सीओ नौतनवा ने रिस्वतखोरो को कैमरे में कैद करने के लिए कहां और यह भी कहां कि भ्रष्टाचार मिटाने में प्रत्येक नागरिक को सहयोग करना चहिए।
गुरुवार की दोपहर को नेपाल जाने वाले करीब 3 दर्जन से अधिक मालवाहक ट्रकों के चालक जिनकी ट्रक लाइन में 10 दिनों से खड़ी हैं और उनके पहिए तक नहीं हिले। ऐसे आक्रोशित चालक आज सीओ कार्यालय पहुंच कर आपबीती सुनाई और उन्हे रात में चल रहे रिश्वतखोरी और

कटिंग के खेल से अवगत कराया।
सीओ नौतनवा डॉ० धर्मेंद्र कुमार यादव ने चालकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सभी चालकों को रिश्वतखोरों व दलालों की वीडियो क्लिप बनाने का मंत्र देते हुए उन्हें अपना मोबाइल नंबर भी दिया और कहा कि ऐसे लोगों की सूचना मुझ तक पहुंचाएं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्राधिकारी के इस आश्वासन के बाद ट्रक चालक अपने ट्रकों पर चले गए।
(महराजगंज उ०प्र०)





