श्यामदेउरवां:छात्रा के साथ बलात्कार के मामले में केस दर्ज

श्यामदेउरवां:छात्रा के साथ बलात्कार के मामले में केस दर्ज

श्यामदेउरवां:छात्रा के साथ बलात्कार के मामले में केस दर्जश्यामदेउरवां:छात्रा के साथ बलात्कार के मामले में केस दर्ज।
■ छात्रा के साथ छेडछाड का विडियो वायरल…।
■ आरोपियों की पुलिस कर रही बेकरारी से तलाश।

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली:श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के जंगल के ईलाके में एक नाबालिग छात्रा के साथ हुए छेड़छाड़ का विडियो वायरल होने के बाद छात्रा के पिता की तहरीर पर श्यामदेउरवां पुलिस ने एक नामजद सहित कई अज्ञात लोगो पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस वायरल विडियो के आधार पर छेडछाड कर रहे युवकों की तलाश में जुट गयी है।
बता दे कि श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र की एक नाबालिक छात्रा बीते ८ सितम्बर को स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में उसी गांव का युवक आया और छात्रा को बाईक पर बैठाकर स्कूल छोडऩे को कहा। छात्रा बाईक पर बैठ गयी। कुछ दुर जाने के बाद बाईक चला रहे युवक के दो मित्र भी उसी बाईक पर बैठ गये। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने उसे चुप करा दिया और जंगल में लेकर चले गये। वहां युवकों ने छात्रा के साथ बलात्कार किया। इसी बीच वहां कुछ और लडक़े इकट्ठा हो गये। वह लोग छात्रा के साथ छेडख़ानी करने लगे और विडियो बनाकर वायरल कर दिया।
छात्रा ने घर वापस लौटकर अपनी मां से सारी बात बतायी। जब यह बात लडक़ी के पिता को पता चली। तो वह श्यामदेउरवा थाने पहुंचा और लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। श्यामदेउरवां पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर एक नामजद सहित कई अज्ञात पर धारा 363, 376, 354, 506 आइपीसी 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी है।
इस सम्बंध में श्यामदेउरवां एसओ रामपाल यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है।

श्यामदेउरवां:छात्रा के साथ बलात्कार के मामले में केस दर्ज

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे