48 घंटे में चालक की गिरफ्तारी और हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो आंदोलन—सुधीर त्रिपाठी
48 घंटे में चालक की गिरफ्तारी और हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो आंदोलन—सुधीर त्रिपाठी
विशेष संवाददाता-विजय चौरसिया
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली:: इंडिका कार से ठोकर मार कर सभासद तथा उनके दो साथियों को मार डालने के प्रयास में एक की मौत हो गई जबकि सभासद समेत दो गंभीर रूप से घायल है। सभासम का कुशल क्षेम पूछने पहुंचे सुधीर त्रिपाठी चेयरमैन प्रतिनिधि सोनौली को सभासद विनय यादव ने किसी तरह पूरी घटना सुनाया। जिस पर श्री त्रिपाठी ने उन्हें न्याय दिलाने के लिए आश्वस्त करते हुए कहा कि 48 घंटे में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया तो सड़क पर उतरकर संघर्ष करने के लिए बाध्य होंगे।
बता दें कि शुक्रवार की देर रात को विनय यादव अपने साथी दीपक मद्धेशिया और ट्रांसपोर्ट सुनील शर्मा के साथ अपने बुलेट बाइक से घर जा रहे थे की अपने एक स्टाफ को कुछ बताने के लिए जुगौली रोड पर चले गए थे उसी बीच जुगौली गांव की तरफ जा रही इंण्डिको कार के चालक से रास्ते में खड़े होने को लेकर विवाद हो गया विवाद मारपीट में बदल गया। वहा से तीनो लोग एक ही बुलेट पर सवार होकर नौतनवा की तरफ जा रहे थे कि एनएच-24 के पवन ऑटोमोबाइल के पास उक्त इंडिका कार का चालक पीछे से आकर हत्या के नियत से कुचलने का प्रयास किया जिसमें बुलेट पर पीछे बैठे सुनील शर्मा की मौत हो गई विनय यादव और दीपक मद्देशिया गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि पुलिस घटनाक्रम को समझ गई है और चालक की तलाश में जुट गई है। इण्डिको कार को अपने कब्जे में ले लिया है।
इधर चेयरमैन प्रतिनिधि सोनौली सुधीर त्रिपाठी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर चालक को गिरफ्तार करें अन्यथा 48 घंटे बाद नगर पंचायत की जनता, सभासदो के साथ सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।





