जहरखुरानों ने सेना के जवान को लूट़ा,सोनौली बस डीपो में अचेत मिला जवान
जहरखुरानों ने सेना के जवान को लूट़ा,सोनौली बस डीपो में अचेत मिला जवान इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली:जहरखुरानों ने रविवार को नेपाल अपने घर जा रहे भारतीय सेना के जवान को लूट़ लिया। जवान सोनौली रोड़वेज बस स्टेशन पर अचेत पाया गया । चेत में आने के बाद उसने आप बीती बताई।
सोनौली रोडवेज बस डिपो में एक 23 वर्षीय नेपाली युवक बेहोशी हालत में सोनौली पुलिस को मिला। जिसे पुलिस ने तत्काल नेपाल के भैरहवा मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। अस्पताल में कुछ घंटे बाद युवक को होश आया तो उसने नेपाल पुलिस को पूरी घटना बताते हुए कहा कि वह बनारस एटीएम कार्ड बनाने के लिए गया हुआ था और रोडवेज बस से लौटते समय उसे बस में एक नेपाली युवक मिला जिसने उसे कुछ सुंघा दिया और उसका शिकार हुए युवक जगदीश राना भाट गोरखा रेजिमेंट का जवान है। इसकी तैनाती जम्मू कश्मीर में है। इसी तरह शनिवार को भी एक नेपाली व्यक्ति को जहरखुरानों ने रोडवेज बस में नशीला पदार्थ खिलाकर उसका सब कुछ लूट लिया जो नेपाल के शयांजा का निवासी बताया गया है। रोडवेज चालकों से उसे सोनौली रोडवेज बस से रात के अंधेरे में उतार कर फरार हो गए ।
बेलहिया इंस्पेक्टर वीर बहादुर थापा ने सोनौली पुलिस को पूरे मामले से अवगत करा कर इस पर विराम लगाने के लिए कहां है।


