सुबह 6 से रात 12 बजे तक खुला रहेगा सोनौली बार्डर
सुबह 6 से रात 12 बजे तक खुला रहेगा सोनौली बार्डर ।■ सोनौली बॉर्डर पर भारत नेपाल के उच्चाधिकारियों की जाम को लेकर समन्वय बैठक संपन्न।
विशेष संवाददाता- विजय चौरसिया
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली: सोनौली सीमा से भारतीय क्षेत्र में लगी वाहनों की लंबी कतार व जाम को लेकर रविवार को भारत-नेपाल के अधिकारी संयुक्त रुप से संजीदा हो गये और बड़ा निर्णय लिया कि अब सोनौली सीमा पर सुबह 6 बजे से रात 12 तक माल वाहक वाहनो का कस्ट़म पास होगा और वह आ जा सकेंगे।
दोनों देशों के अधिकारियों ने नेपाल के भैरहंवा कस्टम कार्यालय में बैठ़क की।
बैठक में नेपाल भसांर (कस्टम) के अधिकारियों ने कहा कि वह जितने वाहनों को प्रतिदिन पास कर सकते हैं। उतने ही वाहनों को भारतीय कस्टम सीमा पार करने की अनुमति दे। भारतीय कस्टम अधिकारी इस बात पर बल दिये कि सीमा पर कस्टम प्रकिया की समयावधि बढ़ाई जाये। जिससे पर दोनों देशों के अधिकारियों ने एक-एक दिन अंतराल के बाद सुबह 6 बजे से रात्रि बारह बजे तक सोनौली गेट से मालवाहक वाहनों का प्रवेश मिलेगा। जिससे वाहनों के जाम की समस्या से निजात मिल सके।
इस अवसर पर महराजगंज एडीएम इंद्भूषण वर्मा, पुलिस एएसपी आशुतोष शुक्ला, कस्टम अधीक्षक अनिल सिंह, योगेश शर्मा, सीओ नौतनवां धर्मेंद्र कुमार यादव, इंस्पेक्टर सोनौली आनंद गुप्ता ।
नेपाल से रुपंदेही जिला के सीडीओ ओम बहादुर राना, एसपी हृदेय थापा, सशस्त्र पुलिस बल के एसपी सुदर्शन प्रसाद सिलवाल , कस्ट़म चीफ भैरहवा भुपाल राज शाक्य व बेलहियां इंस्पेक्टर वीर बहादुर थापा आदि मौजूद रहे।
बैठक के संबंध में भैरहवा कस्टम चीफ भूपाल राज शाक्य ने पत्रकारों को बताया कि जाम की समस्या से निजात के लिए कुछ निर्णय लिए गए हैं जिससे जाम काफी हद तक अंकुश लग जाएगा और बहनों को गति से पास किया जाएगा।


