सोनौली: सुलहनामा के लिए दारोगा ने मांगा पैसा, भड़के लोग
सोनौली: सुलहनामा के लिए दारोगा ने मांगा पैसा, भड़के लोग
इंड़ोनेपाल न्यूज ब्यूरो सोनौली:
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुआ चौकी में एक बकरी चोरी के मामले में नाट़कीय तरीके से दो दिन तक पंचायत चली। मामला सुलहसपाट़े तक आ गया। लेकिन जब मामले के दोनों पक्षों द्वारा यह आरोप लगा
दारोगा व चौकीदार सुलह के एवज में दस हजार रुपये मांग कर रहे हैं। तो मामला गर्मा गया। जब मामले को लेकर अन्य ग्रामीण व ग्रामप्रधान भी चौकी पर आ गये। तब जाकर मामला जैसे तैसे शांत हुआ।
खब़र के मुताबिक, दो दिन पूर्व हरदीडाली चौराहे पर नशे में धुत दो युवकों को लोगों ने बकरी चोरी के आरोप में पकड़ लिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो यह बात सामने आई कि दक्षिण डाली के एक युवक ने अपने एक सहयोगी की मदद से अपने पड़ोसी धनीराम की बकरी चुरा लिया। चुराई गई बकरी को गांव के मुख्य चौराहा शहाबू नामक एक मीट़ के दुकानदार को बेच दिया गया। जब सभी पक्ष पुलिस के सामने आये तो उन्होंने बकरी की बेची गई रकम पर आपसी सुलह की सहमति बना ली।
शहाबू ने इसी बीच दारोगा पर यह आरोप लगाया कि वह सुलह के नाम पर दस हजार रुपया मांग रहे है। दारोगा के धन मांगने वाली बात पर शहाबू व दूसरे पक्ष के लोग भी आक्रोशित हो गये। चौकी पर पहुंच गये। मामले को बढ़ता देख हरदीडाली के ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार व अन्य ग्रामीण भी चौकी पर पहुंचे। जहां घंट़ो पंचायत के बाद मामला शांत हुआ।
खनुआ चौकी इंचार्ज जेबी सिंह बघेल का कहना है कि बकरी चोरी का एक मामला आया था। जिसमें दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया है।
मामले में धन मांगने का आरोप निराधार व झूठ है।
(महाराजगंज उत्तर प्रदेश)





